LIC बलिया की पीच पर जड़ा 5वां शतक, CLIA सुपरवाइज एजेंट में अजीत पाठक First

LIC बलिया की पीच पर जड़ा 5वां शतक, CLIA सुपरवाइज एजेंट में अजीत पाठक First

बलिया : अपनी कार्यकुशलता और व्यवहार के बदौलत भारतीय जीवन बीमा निगम बलिया में उत्कृष्ट अभिकर्ता के रूप में पहचान बनाने वाले अजीत कुमार पाठक को एक और उपलब्धि मिली है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में शाखा बलिया के व्यवसाय मानक पर अजीत को सर्वश्रेष्ठ सुपर अभिकर्ता का सम्मान मिला है। अजीत को मिल रही लगातार सफलता से शाखा में खुशी की लहर है। लोग उन्हें शाखा के गौरव और ऊर्जावान अभिकर्ता बताकर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे है। 
 
दुबहर क्षेत्र के नगवां गांव निवासी अजीत कुमार पाठक का नाम एलआईसी के उत्कृष्ट अभिकर्ता के रूप में शुमार है। एलआईसी बलिया के चमकते सितारे अजीत कुमार पाठक ने लगातार पांचवां शतक लगाया है।सीएलआईए (CLIA) सुपरवाइज एजेंट में लगातार पांचवीं बार शतकवीर बनने एवं प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अजीत को शाखा प्रबंधक विकास, सहायक शाखा प्रबंधक पंकज, प्रदीप पांडे, प्रियंवद दुबे एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी है। 
 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia : शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के प्राथमिक विद्यालय शिवराम पट्टी पर कार्यरत रसोइया जानकी देवी का असामयिक निधन हो गया...
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव
बलिया में युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद
बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता
बलिया में ‘नो आयुष्मान-नो अनाज’ व्यवस्था लागू, कार्ड बनाने में तेजी के निर्देश, डीएम ने घोषित किया डेडलाइन
Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा