बलिया में असली का लेबल लगाकर बेची जा रही नकली सुप्रीम पानी की टंकी, ऐसे खुला राज ; दुकानदार पर मुकदमा

बलिया में असली का लेबल लगाकर बेची जा रही नकली सुप्रीम पानी की टंकी, ऐसे खुला राज ; दुकानदार पर मुकदमा

हल्दी, बलिया : बलिया-बैरिया मुख्य मार्ग पर स्थित हल्दी बाजार के साई बाबा हार्डवेयर की दुकान पर रविवार की शाम छापेमारी के दौरान 500 लीटर की 19 संदिग्ध पानी की टंकी पकड़ी गई है, जिसे पुलिस ने जप्त करते हुए धारा 63 व 65 का मुकदमा दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि साई बाबा हार्डवेयर की दुकान नन्द्पुर निवासी सन्तोष कुमार गुप्ता पुत्र दया शंकर गुप्ता की है, जहां दिल्ली से सुप्रीम कम्पनी का एक कर्मचारी रिषू मिश्रा हल्दी दुकान पर पहुंचा और 20 सुप्रीम कम्पनी का पानी टंकी मांगा। दुकानदार ने कहा कि मिल जायेगी। थोड़ा समय लगेगा, क्योंकि गोदाम से निकालना है। रिषू मिश्रा ने 10 हजार जमा करते हुए एक घण्टे में आने के लिए कहकर चला गया।

एक घण्टे बाद रिषू वापस आया तो उसके साथ हल्दी पुलिस भी थी। जब तक दुकानदार कुछ समझ पाता, उसने कहा मैं सुप्रीम इन्डस्ट्रीज लिमिटेड कम्पनी दिल्ली में जांच कर्ता के पद पर कार्यरत हूँ। कम्पनी को पता चला था कि जनपद बलिया के हल्दी बाजार में नकली सुप्रीम कम्पनी का लेबल लगा कर टंकी बेचा जा रहा है।

यह भी पढ़े Marathon in Ballia : फुल मैराथन में इथोपिया के फिरोनिशा, हॉफ में पंकज ने मारी बाजी 

हल्दी पुलिस ने रिषू की तहरीर पर 19 टंकियों को बरामद करते हुए धारा 63, 65 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस सम्बन्ध में विवेचक एसआई सुनील कुमार ने बताया कि कम्पनी से आये कर्मचारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है। जांच चल रही है। 

यह भी पढ़े बलिया में फिर बदली स्कूल टाइमिंग, जानिएं विद्यालय खुलने का नया समय

आतीश कुमार उपाध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल 25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल
मेषज़ुबान और निवेश पर काबू रखें। बाकी धन-आगमन होगा, अपनों में वृद्धि होगी। आय बढ़ सकती है, लेकिन आय के...
Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत
बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन
NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक
एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार