बलिया में महिला से अनोखी उचक्कागिरी, गिरा नोट दिखाकर उड़ाया 1.5 लाख का गहना

बलिया में महिला से अनोखी उचक्कागिरी, गिरा नोट दिखाकर उड़ाया 1.5 लाख का गहना

बैरिया, बलिया : बैरिया कस्बा स्थित बलिया जीप स्टैंड पर उचक्कों ने फिल्मी स्टाइल में एक विवाहिता का लगभग डेढ़ लाख रुपये के सोने के आभूषण गुरुवार को उड़ा लिया। जब तक महिला को आभास हुआ, तब तक उचक्के वहां से गायब हो चुके थे।

लीलावती देवी पत्नी अश्वनी पांडेय (निवासी पण्डितपुरा, थाना हल्दी) मुरारपट्टी स्थित मायके में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए किसी वाहन से बैरिया के बलिया टैक्सी स्टैंड पर फल आदि खरीदने के लिए जा रही थी, तभी दो युवक आये और ऊपर नीचे नोट रखे कागज की गड्डी महिला के आगे गिरा दिये। फिर उससे कहने लगे दीदी इसी पैसे के लिए हम दोनों भाइयों में झगड़ा हो रहा है। आप ही इसे सुलझा दीजिये। बातचीत में उलझाकर युवक महिला की गले से सोने की सिकड़ी, सोने का मंगलसूत्र व सोने की बाली उड़ा लिए।

महिला कुछ भी समझ पाती, उससे पहले दोनों युवक उसक आंखों से ओझल हो गए। महिला को जब समझ में आया कि उसके आभूषण दोनों युवक लेकर चले गए तो वह रोने चिल्लाने लगी, जिससे मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने इनकी सूचना थाने में दी। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी प्राप्त करने के बाद पीड़िता से बयान लिया और सीसी टीवी कैमरा के फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी। चौकी इंचार्ज बैरिया सुशील यादव ने बताया कि घटना संज्ञान में है।जांच की जा रही हैं।

यह भी पढ़े बलिया में अन्तर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट : पडरौना और झारखण्ड के बीच होगा सुखपुरा खेल महोत्सव का खिताबी मुकाबला

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में भीषण Road Accident : i -10 की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से...
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल