होली पर चली गोली : बलिया में डीजे को लेकर गरजीं बंदूक, दो घायलों में एक रेफर, एक्शन में पुलिस

होली पर चली गोली : बलिया में डीजे को लेकर गरजीं बंदूक, दो घायलों में एक रेफर, एक्शन में पुलिस

Ballia News : गड़वार थाना क्षेत्र के बुढ़ऊ गांव में दो पक्षों के बीच शुक्रवार डीजे को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान चली गोली से एक पक्ष के दो लोग घायल हो गये, जिसमें एक की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। मारपीट में दूसरे पक्ष का भी एक व्यक्ति घायल है। पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक, खोखा कारतूस व जिन्दा कारतूस कब्जे में लेने के साथ ही चार लोगों को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू करदिया है। 

पुलिस के मुताबिक, प्रथम पक्ष के कमलेश सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह समेत पांच तथा द्वितीय पक्ष के अनूप सिंह पुत्र हृदय नारायण सिंह समेत चार के बीच डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान गाली गलौज एवं मारपीट हुई, जिसमें द्वितीय पक्ष के हृदय नारायण सिंह पुत्र केदार सिंह ने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल 12 बोर की बंदूक से फायर कर दिया। इससे प्रथम पक्ष के कमलेश सिंह को पीठ में गोली लगी, जबकि आनंद सिंह के पैर में छर्रे लगे है।

दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने कमलेश सिंह को गंभीरावस्था में वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं, आनंद सिंह का इलाज जिला अस्पताल बलिया में चल रहा है। द्वितीय पक्ष के अनूप सिंह के सिर में चोट है। द्वितीय पक्ष के 4 लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने डबल बैरल बंदूक, खोखा कारतूस व जिन्दा कारतूस कब्जे में ले लिया है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक गड़वार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद है।

यह भी पढ़े बलिया में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट, भाग रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में रौनक उर्फ नकी यादव का हत्यारा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में रौनक उर्फ नकी यादव का हत्यारा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Half Encounter In Ballia : हल्दी थाना पुलिस ने 15 वर्षीय किशोर की हत्या में वांछित बदमाश को मुठभेड़ के...
बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल