बलिया : मारपीट की शिकायत पुलिस से करनी पड़ी भारी, दबंग पड़ोसियों ने फिर दौड़ाया
On



बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दलन छपरा के सेमरतर निवासी छोटे यादव (25) व गोलू यादव (18) को दबंग पड़ोसियों ने लाठी डंडा से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोकटी पुलिस चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ पड़ोसियों ने दो दिन पूर्व छोटे यादव व गोलू यादव को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसकी शिकायत घायलों ने दोकटी थाने में की थी। इससे खार खाये आरोपियों ने दर्जनों लोगों के साथ पुनः मारने पीटने के लिए छोटे यादव व गोलू यादव को रविवार की शाम दौड़ा लिया। किसी तरह भाग कर दोनों लोग थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की कवायद तेज कर दिया है।

Related Posts
Post Comments

Latest News
15 Mar 2026 23:02:51
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...


Comments