बलिया में 25 दिवसीय Summer Painting Workshop का भव्य शुभारम्भ, जानिएं इसका लाभ

बलिया में 25 दिवसीय Summer Painting Workshop का भव्य शुभारम्भ, जानिएं इसका लाभ

बलिया : राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित 25 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला (Summer Painting Workshop) का शुभारंभ मंगलवार को दीप प्रज्वलित कर किया गया। श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम विचार पांडेय ने कहा कि कला हमें संवेदनशील बनती है। हमारे अंदर के मनोभावों को कागज पर उतारना एक बहुत बड़ा हुनर है।‌ कार्यशाला में गर्मी की छुट्टी में बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है।‌ 


विशिष्ट अतिथि श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश सिन्हा ने कहा कि हमारा  सौभाग्य है कि कॉलेज में इस तरह के आयोजन हो‌ रहे हैं। इससे बच्चों की प्रतिभाओं को एक न एक नई उड़ान मिलेगी। रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी ने कहा कि कला हमें एक बेहतर मनुष्य बनाती है। वर्तमान समय में बच्चों को किसी ना किसी कला से जरूर जोड़ना चाहिए। इससे बच्चों की आंतरिक प्रतिभा निखरती है और उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है।

कार्यशाला संयोजक डॉ. इफ़्तेख़ार खान ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यशाला में वाटर कलर, ऑयल कलर, अक्रेलिक कलर एवं पेस्टल आदि विभिन्न कलर माध्यम में पेंटिंग बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण समाप्ति के बाद बच्चों के हाथों बनाई गयी कलाकृतियों की चार दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। बताया कि राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा l अकादमी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में  10 से 17 वर्ष एवं 18 से 25 वर्ष के छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़े बलिया में दो शव मिलने से मचा हड़कम्प : फंदे पर युवक का शव, बक्से में पड़ी थी किन्नर की लाश

प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रात: 7 से 10 बजे तक चलेगा। प्रशिक्षण योग्य प्रशिक्षकों इरशाद अहमद अंसारी (एम. डेज, आईआईटी मुंबई), कैफ खान (बीएफए. जामिया मिलिया दिल्ली) द्वारा दिया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट के छात्रों में रोहित कुमार, आलिया विश्वकर्मा के साथ ही अमन वर्मा, धैर्य, अनस खान, अनुग्रह सिंह एवं विद्यालय परिवार ने सहयोग किया। इस अवसर पर सरदार श्रवण सिंह, सुनील वर्मा, मनोज कुमार,मनीष गुप्ता, अंजनी, नमो नारायण यादव आदि अभिभावक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
गाजीपुर : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन...
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव