बलिया में आग का कहर : घर-गृहस्थी का सामान राख, जिन्दा जली बालिका
On



रसडा़, बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के चक चिरकिटहा (अतरसुआ) में रविवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से झोपड़ी में रखा सभी सामान समेत ढाई साल की एक बच्ची जिन्दा जल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि चक चिरकिटहा गांव निवासी हरिकेश यादव की झोपड़ी में रविवार की देर रात अचानक आग लग गई। आग की लपटों से परिवार के लोग इधर-उधर भागकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। वहीं, रिहायसी झोपड़ी में लगी आग पर ग्रामीणों ने अथक प्रयास से काबू पाया। इस बीच, झोपड़ी में रखा दैनिक जीवन का सभी सामान जल कर राख हो गया। वहीं, झोपड़ी में सोई ढाई साल की एक बच्ची जिन्दा जल गयी। बच्ची का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Posts
Post Comments

Latest News
11 Mar 2026 22:28:44
Ballia : शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के प्राथमिक विद्यालय शिवराम पट्टी पर कार्यरत रसोइया जानकी देवी का असामयिक निधन हो गया...


Comments