बिहार में रोड एक्सीडेंट : बलिया के दो युवकों की मौत, मातम में बदली खुशी

बिहार में रोड एक्सीडेंट : बलिया के दो युवकों की मौत, मातम में बदली खुशी

Bihar/UP News : बिहार राज्य के भोजपुर में आरा-बक्सर फोरलेन पर बिहिया थाना क्षेत्र के बेलौना-खरौनी पुल के पास बुधवार की सुबह बारातियों से भरी बोलेरो और हाइवा के बीच भीषण टक्कर हो गई। इसमें बलिया के दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि आधा दर्जन जख्मी हो गये। बोलेरो पर सवार एक बच्चा बाल-बाल बच गया। हादसे की वजह वाहनों की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही बतायी जा रही है।

यह हादसा आरा से बारात कर यूपी लौटने के दौरान हुआ। घायलों में तीन का इलाज आरा, जबकि तीन का बलिया में चल रहा है। मृतकों में बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के हल्दी गांव निवासी नंद कुमार राम का 24 वर्षीय पुत्र वैभव कुमार और शिवपुर दियर नंबरी कृपा राय के डेरा गांव निवासी स्व. राम परीखा राम के 42 वर्षीय पुत्र सभापति राम थे। सभापति राम किसान थे, जबकि वैभव कुमार राजस्थान के जयपुर की किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था।

घायलों में बलिया जिले के दुबहर थाना क्षेत्र के व्यासी गांव निवासी ओम प्रकाश व शत्रुघ्न, बक्सर के सिमरी थाना क्षेत्र के खरहाटांड़ गांव निवासी नंदजी पासवान और बलिया जिला के तीन अन्य लोग शामिल हैं। बोलेरो पर सवार उसी जिले के सत्य प्रकाश का पुत्र सिद्धार्थ देवराज बाल- बाल बच गया। इनमें ओम प्रकाश, शत्रुघ्न कुमार और नंदजी पासवान का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़े बलिया रेलवे स्टेशन तथा परिवार न्यायालय परिसर से दो बाइकें चोरी

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल