बलिया में घर से गायब बच्चे का तीसरे दिन मिला शव, मचा हड़कम्प

बलिया में घर से गायब बच्चे का तीसरे दिन मिला शव, मचा हड़कम्प

बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत छपरा सारिब कान्ही पुलिया के नीचे किशोर का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। शव‌ की शिनाख्त रेखहां छपरा सारिब निवासी शालू (13) पुत्र छट्ठू राजभर के रूप में हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


रेवती थाना क्षेत्र के रेखहां छपरा सारिब निवासी शालू पुत्र छट्ठू राजभर बुधवार के दिन घर से निकाला था। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन खोजने लगे, लेकिन गुरुवार की सुबह तक शालू का कहीं पता नहीं चल सका। परिजनों ने गुरुवार को थाने में इसकी सूचना दिया। इस पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस भी शालू की खोजबीन में जुट गयी। शुक्रवार की सुबह छपरा सारिब कान्ही पुलिया के समीप आ जा रहे बच्चों ने पुलिया के पास बहुत अधिक बदबू आने के कारण नीचे झांक कर देखा तो उनकी नजर शव पर टिक गई।

इसकी सूचना बच्चों ने चट्टी पर आकर दिया। देखते-देखते ही घटना स्थल पर भीड़ जुट गई। परिजनों भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गये, जहां उन्होंने शव की शिनाख्त शालू के रूप में किया। मृतक शालू दो भाइयों में बड़ा था। घटना के बाद से शालू का छोटे भाई सुजीत, बहन अनु तथा मां पिंकी देवी का रोते-रोते बुरा हाल है।सीओ बैरिया मोहम्मद उस्मान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़े बलिया में वादी मुकदमा ही निकला हत्यारा... अभिषेक हत्याकांड में चाचा-चाची गिरफ्तार, सामने आया चौकाने वाला सच

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान
बलिया : शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्यता के विरोध में अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ (जेटीएफआई) के तत्वावधान में विशिष्ट बीटीसी...
बलिया में लाठी-डंडा, लात-घूसों और लोहे की राड से 'देवर' को मार डाला, युवक गिरफ्तार
बलिया में नाबालिग बच्चे को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार 
8 मार्च का राशिफल : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में विवाहिता का अपहरण कर छेड़खानी, विरोध पर मारपीट, दो गिरफ्तार
कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज 
Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल