बलिया में दो बाइकों की टक्कर, तीन युवक रेफर
On




बैरिया, बलिया : क्षेत्र के बकुलहा संसार टोला तटबंध मार्ग पर शनिवार की देर शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने के टक्कर में दोनों मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को लोगों ने सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया, जहां से तीनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि खवासपुर हरि के डेरा जनपद भोजपुर के निवासी संजय यादव (25), पंकज यादव (20) बाइक से जयप्रकाश नगर जा रहे थे वहीं सामने से बिहार के लाला टोला निवासी संतोष कुमार (25) सिनहा जाने के लिए बाइक से निकले थे। दोनों लोगों की बाइक संसार टोला रेगुलेटर से थोड़ी दूरी पर टकरा गए। जिससे तीनों लोग बुरी तरह घायल हो गए।
शिवदयाल पांडेय मनन
यह भी पढ़े Ballia News : सर्पदंश से किशोरी की मौत

Related Posts
Post Comments

Latest News
05 Dec 2025 10:43:55
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गुजर रहे नेशनल हाईवे 31 पर स्थित हल्दी थाने से 300 मीटर...


Comments