बलिया में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा

बलिया में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा

बलिया : अराजकतत्वों द्वारा हनुमान मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंक कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। मंदिर परिसर में मांस का टुकड़ा देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।


सिकन्दरपुर प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक ने रविवार को बताया कि सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के माल्दह चट्टी पर स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार की दोपहर मांस का टुकड़ा मिला। शनिवार दोपहर पूजा करने के लिए लोग मंदिर पहुंचे तो मांस का टुकड़ा देखकर आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने सिकंदरपुर-बेल्थरा रोड राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया।एसएचओ ने बताया कि पुलिस द्वारा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद चक्का जाम समाप्त हो गया।

बताया कि इस मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नवानगर के खंड कार्यवाह अम्बर पांडेय की तहरीर पर राम दयाल, राम निवास, कमालुद्दीन व मंजूर हसन के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 295 (किसी वर्ग के धार्मिक भावनाओं के अपमान के लिए पूजा स्थल को अपवित्र करना) के साथ ही अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सभी चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया कि एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़े बलिया में उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर का शानदार आगाज

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया डीएम की सख्ती, इस ब्लाक को लंबित धनराशि शीघ्र खर्च करने का आदेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली