बलिया में खुलेआम दबंगई : तरबूज का पैसा मांगने पर दबंगों ने दुकानदार को बेरहमी से पीटा

बलिया में खुलेआम दबंगई : तरबूज का पैसा मांगने पर दबंगों ने दुकानदार को बेरहमी से पीटा

बलिया : तरबूज का पैसा मांगने पर दबंगों ने दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर रसड़ा पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सत्येन्द्र साहनी पुत्र शंकर साहनी (निवासी ग्राम सिधाधर थाना कासिमाबाद जिला गाजीपुर) ने रसड़ा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह तरबूज व खरबुजा बेचने का काम सिधाधर घाट पुल थाना रसड़ा क्षेत्र बलिया में बेचता है।  21 मई की सायं करीब 7 बजे हमारी दुकान पर शंकर पुत्र नाथा यादव व रामकेर यादव (निवासी सिलहटा थाना रसड़ा जिला बलिया) आये और तरबूज लिये।

मैंने पैसा मांगा तो गाली देते हुए मारने पीटने लगे। लोगो के बीच बचाव करने पर शंकर यादव फोन करके सुनील यादव पुत्र वकील यादव को बुलाया, फिर उक्त लोग मिलकर लाठी-डन्डा से मारने पीटने लगे।

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

मुझे बचाने के लिये मेरे भाई देवेन्द्र साहनी व बहन फूलकुमारी आई तो उक्त लोग उन लोगों को भी मारे पीटे। आस पास के दुकानदारों द्वारा बीच बचाव करने पर मेरे पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए सभी आरोपी मौके से भाग गये। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुटी है।

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई सतीश चन्द्र कालेज, बलिया के पीजी सेमेस्टर-4 के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों...
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव