बलिया में युवक की निर्मम हत्या, हत्यारों ने मुंह और नाक में ठूसा मिट्टी

बलिया में युवक की निर्मम हत्या, हत्यारों ने मुंह और नाक में ठूसा मिट्टी

बैरिया, बलिया : इलाके के श्रीपतिपुर (धतूरी टोला) गांव निवासी कमलेश बिंद (34) पुत्र स्व. लाल बच्चा बिंद की हत्या बदमाशों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर कर दी। यही नहीं, हत्या करने के बाद बदमाशों ने कमलेश के नाक और मुंह में मिट्टी ठूंस दिया था। घटना की सूचना पर पहुंची दोकटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात कमलेश बिंद के चचेरे भाई का तिलक था, जहां रात करीब 8 बजे खाना खाकर खेत में अपने मड़हे में सोने के लिए कमलेश बिन्द चला गया। शुक्रवार की सुबह खेत में शौच के लिए गए लोगों ने देखा कि कमलेश बिन्द मुंह के बल खेत में पड़ा हुआ है। उसे घायल समझ कर गांव के लोग उठाकर घर ले आये, तभी किसी ने उसका नब्ज देखकर कहा कि इसकी मौत हो चुकी है। इतना सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना पर सुबह 7:30 बजे पुलिस के जवानों के साथ थानाध्यक्ष मदन पटेल घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। परिजनों ने बताया कि कमलेश दो भाई है। बड़ा भाई टुनटुन गुजरात में नौकरी करता है। कमलेश दुबई में नौकरी करता था। आठ माह पूर्व पिता की मौत के बाद उनके श्राद्ध में शामिल होने के लिए दुबई से आया था, तब से दुबई नहीं गया।

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

यही अपने भाई के पास गुजरात नौकरी करने के लिए चला गया। अभी एक पखवारा पूर्व ही गुजरात से लौटा था। कमलेश की शादी रेवती थाना क्षेत्र के गोपाल नगर में हुई है। हत्या के बाद पत्नी व कमलेश के तीन छोटे-छोटे बच्चे व मां का रोते-रोते बुरा हाल है। मां ने बताया कि हम लोगों की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। इस बाबत पूछने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली