भाजपा की नीति और नियति साफ, पीएम मोदी की योजनाएं जनकल्याणकारी : नीरज शेखर



बलिया : लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर बलिया नगर विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जन संवाद कार्यक्रम और स्वागत समारोह में उपस्थित रहें। नीरज शेखर ने कार्यक्रमों में भाजपा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न योजनाओं और राष्ट्रवादी विचारों से आम जनमानस को परिचित कराया। कहा कि भाजपा की नीति और नियति साफ है। भाजपा सरकार की हर योजनाएं जनकल्याणकारी है। इस दौरान नीरज शेखर ने चुनावी रणनीतियों पर विचार विमर्श किया।

भाजपा प्रत्याशी ने बलिया नगर विधानसभा के व्यासी, जनाड़ी मंदिर, घोड़हरा, दुबहड़ बाजार, बसरिकापुर, दोपही, नीरुपुर, सीताकुंड, सुलतानपुर, हल्दी व भरसौता आदि विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम में जनता जनार्दन से संवाद स्थापित किया। जन संवाद कार्यक्रम के उपरांत बैरिया विधानसभा में कार्यालय का उद्घाटन बैरिया बस स्टैंड के निकट संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व लोकसभा क्षेत्र प्रभारी दयाशंकर मिश्र दयालु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। कार्यालय शुभारम्भ में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बड़ी उपस्थिति रही।

Related Posts
Post Comments



Comments