जनता के मुद्दों से दूर हों गयी हैं भाजपा सरकार : कांग्रेस जिलाध्यक्ष

जनता के मुद्दों से दूर हों गयी हैं भाजपा सरकार : कांग्रेस जिलाध्यक्ष

बलिया : कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध व भ्रष्टाचार चरम पर है। तहसील व थाना में आम लोगों की सुनवाई नहीं हो रहीं हैं। वह गुरुवार को बांसडीह ब्लाक के ड्वाकरा हाल में ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उमाशंकर पाठक ने कहा कि जनता के मुद्दों से भाजपा सरकार दूर हो गयी हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए वह सदैव तैयार रहेंगे। सभी कार्यकर्ताओं से आमलोगों की समस्याओं के समाधान व जानकारी के लिए गांवों में भ्रमण करने का आह्वान किया। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने कहा कि भाजपा की सरकार विकास के नाम पर केवल वोट बैंक की राजनीति कर रही है। कार्यकर्ता ही दल व पार्टी के स्तम्भ है, उनके मान, सम्मान व उनकी समस्याओं के लिए तैयार है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि गांवो से आमलोगों की जनसमस्याओं की जानकारी ले।

हम सभी ब्लाक, तहसील व जिला मुख्यालय पर पत्रक, धरना व प्रदर्शन करके समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे। इस दौरान  जनार्दन उपाध्याय, ब्लाक अध्यक्ष प्रेम चंद्र मौर्या, मुखिया पांडेय, शगीर अली, मदन यादव, वीर बहादुर सिंह, हरिशंकर राजभर, विपिन खरवार, डा अजय वर्मा आदि थे।

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली