भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र कुशवाहा ने किया नामांकन, दूसरे दिन बलिया संसदीय क्षेत्र से 10 और सलेमपुर के लिए तीन ने लिया पर्चा

भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र कुशवाहा ने किया नामांकन, दूसरे दिन बलिया संसदीय क्षेत्र से 10 और सलेमपुर के लिए तीन ने लिया पर्चा

बलिया : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में 71 सलेमपुर और 72 बलिया संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र लेने और दाखिल करने का कार्य सुरक्षित वातावरण में बुधवार को हुआ। दूसरे दिन बलिया संसदीय क्षेत्र के लिए 10 और सलेमपुर के 03 निर्दलीय या राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों/प्रतिनिधियों ने नामांकन पत्र लिया। वहीं, सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के रविंद्र कुशवाहा ने रिटर्निंग ऑफिसर ओजस्वी राज के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था व बैरीकेडिंग के कड़े प्रबन्ध किये गये हैं। मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाये गये हैं, जहां चेकिंग के पश्चात अन्दर के लिये प्रवेश दिया जा रहा है। कलेक्ट्रेट के अन्दर नामांकन स्थल पर जाने के लिये वेरीकेडिंग, सीसीटीवी कैमरा एवं बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये हैं। पूरे दिन वेरीकेडिंग पर पुलिस प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग आदि का क्रम जारी रहा। वहीं, अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहा।

कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास वेटिंग रूम व मेडिकल हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। पर्चा लेने और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 मई 2024 है l 11और 12 मई 2024 को शासकीय लोक अवकाश होने के कारण इस दिन नामांकन पत्र लेने व नाम दाखिल करने का कार्य संपादित नहीं होगा। नाम निर्देशनों की जांच 15 मई तक पूर्ण की जाएगी। प्रत्याशी अपने नाम की वापसी 17 मई को कर सकते हैं l

यह भी पढ़े बलिया में ठेकेदार से 7.65 लाख की ठगी, जालसाज ने ऐसे दिया चकमा

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषस्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम की स्थिति दूरी वाली, संतान की स्थिति भी दूरी वाली दिख रही है। कोई...
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी
बलिया में मंदिर के पास दो दिनों से खड़ी थी लावारिश बाइक, क्या है माजरा ?