सड़क जाम कर प्रदर्शन मामले में बलिया पुलिस का बड़ा एक्शन, 69 लोगों को के खिलाफ मुकदमा

सड़क जाम कर प्रदर्शन मामले में बलिया पुलिस का बड़ा एक्शन, 69 लोगों को के खिलाफ मुकदमा

बांसडीह, बलिया : बांसडीह मनियर मार्ग पर नारायणपुर स्थित देशी शराब दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है। बांसडीह कोतवाली पुलिस ने 19 नामजद व 50 अज्ञात महिला पुरुष के खिलाफ वरिष्ठ उप निरीक्षक रंजीत विश्वकर्मा की तहरीर पर आईपीसी की धारा 143, 147, 149, 186, 332, 336, 341 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

ये है मामला

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर चट्टी से सेमरी जाने वाली मार्ग पर स्थित देशी शराब की दुकान के समीप गुरुवार की देर शाम एक युवक का शव मिला था। इससे नाराज परिजनों सहित ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह देशी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने मनियर-बांसडीह मुख्य मार्ग को नारायनपुर चट्टी पर जाम कर प्रदर्शन किया था।  

यह भी पढ़े कार्तिक पूर्णिमा पर बलिया प्रशासन की अनूठी पहल : आज शाम 7 बजे से हाईटेक लाइट एंड साउंड शिव विवाह का आयोजन

इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़े प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या : नशे की गोलियां खिलाकर नहर में फेंका, ऐसे रची मौत की खौफनाक साजिश

आकाश चौहान पुत्र स्वर्गीय मुन्ना चौहान, रीमा चौहान पुत्री स्व. मुन्ना चौहान, उपेंद्र राजभर पुत्र गोरख राजभर, मनोज राजभर पुत्र जय राजभर, विशाल गोंड पुत्र मुनीब गोंड, कापुल राजभर पुत्र रामलाल राजभर, शारदा राजभर पत्नी रामराज राजभर, संजय राजभर पुत्र अलगू राजभर, अजय राजभर पुत्र रमाकांत राजभर, वीरू राजभर पुत्र राजाराम राजभर, नितेश सिंह पुत्र प्रभु सिंह, भोला सिंह पुत्र अशोक सिंह, अजीत सिंह पुत्र रामप्रवेश सिंह, महेश सिंह पुत्र रामाधार सिंह, रमाकांत राजभर पुत्र सरल राजभर, प्रकाश राजभर पुत्र रामदयाल राजभर, राहुल राजभर पुत्र देवेंद्र राजभर, कस्तूरनी देवी पत्नी रामायण राजभर, अनूप सिंह पुत्र अज्ञात (निवासीगण : नारायणपुर, थाना बांसडीह) व  50 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सड़क जामकर आवागमन बाधित करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच चल रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

विजय कुमार गुप्ता

Post Comments

Comments

Latest News

Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गुजर रहे नेशनल हाईवे 31 पर स्थित हल्दी थाने से 300 मीटर...
ससुराल पहुंचते ही पति से अलग हुई दुल्हन, सुहागरात पर बना तलाक का एग्रीमेंट
बलिया में 8 दिसम्बर को होगी ARP चयन परीक्षा, बीएसए ने जारी की अभ्यर्थियों की सूची
5 दिसम्बर का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का Rashifal
Ballia में बड़े भाई ने कर दिया कांड, छोटा रेफर
चकबंदी कार्यालय की गंदगी और अव्यवस्थाओं पर BALLIA DM सख्त
Ballia News : बूथवार एचडी वोटर्स की सूची राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराने का निर्देश