Ballia की बड़ी खबर : प्रेम प्रसंग में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, प्रेमिका घायल

Ballia की बड़ी खबर : प्रेम प्रसंग में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, प्रेमिका घायल

Ballia News : शहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एक युवक प्रेम-प्रपंच में उपजे विवाद के बाद खुद को गोली से उड़ा लिया। इस दौरान उसकी प्रेमिका भी मामूली घायल हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के जमुआं निवासी सोनू गोड़ (32) शादीशुदा था। बावजूद इसके शहर स्थित एससी कॉलेज के पास की एक युवती से करीब 8-9 माह से प्रेम प्रसंग था। पहले से शादीशुदा सोनू के घर अचानक प्रेमिका पहुंच गई। यह देख सोनू की पत्नी भड़क गयी और उससे विवाद हो गया।

इस बीच सोनू पहुंचा और युवती को स्कार्पियो में बैठाकर घर से निकला। बताया जा रहा है कि रास्ते में सोनू और प्रेमिका से कहासुनी होने लगी, तभी सोनू ने अवैध असलहा निकालकर गाड़ी में ही खुद को गोली से उड़ा लिया। उसको बचाने के प्रयास में युवती भी घायल हो गई। इसकी जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी।

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में एसपी एस. आनंद व अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी मय फोर्स पहुंच गये। पुलिस अधीक्षक एस. आनंद का कहना है युवक द्वारा प्रेम-प्रसंग में अवैध असलहे से आत्महत्या की बात सामने आ रही है। अवैध असलहा को कब्जे में लिया गया है। पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली