बलिया : बाइकों की टक्कर में घायल युवक की मौत, मचा कोहराम

बलिया : बाइकों की टक्कर में घायल युवक की मौत, मचा कोहराम

मझौवां, बलिया : एनएच -31 पर स्थित हल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत एसबीआई शाखा रामगढ़ के पास 18 फरवरी की शाम सड़क हादसे में घायल एक युवक की मौत शनिवार की देर रात वाराणसी ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान हो गयी। युवक का शव रविवार को जैसे ही पैतृक गांव पहुंचा, घर-परिवार ही नहीं, पूरे गांव में कोहराम मच गया। मां प्रभावती देवी व अन्य परिजनों का रोते-रोते बुरा  हाल है।


बता दें कि हल्दी थाना क्षेत्र के बलिहार निवासी अजीत मिश्र (24) पुत्र श्रीकृष्ण मिश्रा व रंजन कुमार (22) एक ही बाइक से 18 फरवरी की शाम इंटर कालेज दूबेछपरा में परीक्षा दे रहे एक रिश्तेदार को लाने के लिए जा रहे थे। दोनों अभी एसबीआई शाखा रामगढ़ के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजनों ने रंजन को ट्रामा सेंटर बलिया व अजीत को मऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों अजीत को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया, जहां शनिवार की देर रात अजीत जिन्दगी की जंग हार गया। वहीं, रंजन की हालत में काफी सुधार है।

हरेराम यादव

यह भी पढ़े एआई द्वारा तैयार फर्जी प्रिस्क्रिप्शन से जन-स्वास्थ्य को गंभीर खतरा, तत्काल लगे प्रतिबंध : आनंद सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बच्चों का विवाद बना बवंडर : खूब चले लाठी-डंडे और तलवार, गंभीरावस्था में युवक रेफर बलिया में बच्चों का विवाद बना बवंडर : खूब चले लाठी-डंडे और तलवार, गंभीरावस्था में युवक रेफर
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के उदयी छपरा गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद में रविवार रात जमकर मारपीट...
बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा