बलिया : बेटी के यहां से लौट रहे थे वो... हो गई शिनाख्त

बलिया : बेटी के यहां से लौट रहे थे वो... हो गई शिनाख्त

बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड में एक ऑटो में मिले वृद्ध की शिनाख्त सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के भीखपुरा वार्ड नंबर 8 निवासी अरविंद बरनवाल के रूप में हुई है। वह बिहार में अपनी बेटी के घर से वापस लौट रहे थे। मृतक के पुत्र रोशन बरनवाल ने बताया कि उनकी बहन रेनू गोपालगंज, बिहार के सासामुसा में रहती हैं। अरविंद तीन दिन पहले वहां गए थे। रविवार दोपहर को वह घर के लिए निकले। रात तक घर न पहुंचने पर परिवार चिंतित हुआ। भोर में रोशन बहन के घर पहुंचे। बस चालक ने बताया कि उन्होंने अरविंद को भागलपुर में उतारा था। इसी दौरान मौसेरे भाई अभिषेक बरनवाल के फोन से घटना की जानकारी मिली।

सीयर पुलिस चौकी प्रभारी बांके बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार को अरविंद भागलपुर से आ रही आटो में बेहोश मिले। उन्हें सीएचसी सीयर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बलिया भेजा गया। चौकी प्रभारी ने मानवता दिखाते हुए अपने खर्च पर लावारिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की व्यवस्था की। बाद में मृतक का झोला परिजनों को सौंप दिया गया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट 8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
जिस हिसाब से सोशल मीडिया पर आठवां वेतन आयोग (8th Pay Commission) की खबरें तैर रही हैं, उस हिसाब से...
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी
15 March Ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना Sunday
Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश