बलिया : प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के पति को सौंपी 35 हजार की मदद

बलिया : प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के पति को सौंपी 35 हजार की मदद

Ballia News : प्राथमिक शिक्षक संघ बेलहरी के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय पंडितपुरा की मृत रसोईया कलावती देवी के परिजनों को शिक्षकों के सहयोग से ₹35000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। 

रसोईया श्रीमती कलावती देवी के असामयिक निधन होने पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने निर्णय लिया कि बेसिक शिक्षा परिवार में सबसे कम मानदेय पर काम करने वाली रसोईया, जो निरंतर अपने कार्य को करती रहती है। परंतु उनका जीवन स्तर काफी संघर्षमय होता है। खंड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार, प्राथमिक शिक्षक संघ बेलहरी के अध्यक्ष शशिकांत ओझा एवं मंत्री संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों, शिक्षामित्र, रसोइयों, एआरपी, कार्यालय सहायक द्वारा इकट्ठा की गई धनराशि को श्रीमती कलावती देवी के पति को ₹35000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

इस अवसर पर प्रमुख बृज किशोर पाठक, ज्ञानेश्वर नाथ श्रीवास्तव, लक्ष्मण यादव, प्रशांत पाठक, हरेंद्र राम, रविंद्र राम आदि अध्यापक उपस्थित रहे। उपरोक्त सहयोग को पाकर रसोईया के पति ने प्राथमिक शिक्षक संघ को धन्यवाद दिया। वहीं, प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षक बेलहरी ने शिक्षक, शिक्षा मित्र, परिचारक, एआरपी, कार्यालय सहायक, रसोईया आदि को सहयोग करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़े बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली