Ballia News : गम में बदली शादी की खुशियां, कार पलटने से युवती की मौत, आठ घायल

Ballia News : गम में बदली शादी की खुशियां, कार पलटने से युवती की मौत, आठ घायल

पुत्री की चौथार में शामिल होने गए थे परिजन, वापस लौटते समय हुई घटना  

Ballia News : खेजुरी थाना क्षेत्र के शहरपलिया (खड़सरा) स्थित जंगली बाबा मंदिर के पास एसयूवी पलटने से एक युवती की मौत हो गई। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायल शामिल अंसारी को चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, लेकिन परिजन मऊ लेकर चले गए। 

सुखपुरा थाना क्षेत्र के पचखोरा निवासी शाहिना परवीन पुत्री नसीम की शादी सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जमुई निवासी आतिफ रजा पुत्र नसीम अहमद के साथ बीते 10 जनवरी को हुई थी। शनिवार को लड़की के मायके वाले चौथार लेकर जमुई गए थे। नसीम अंसारी अपनी तीन पुत्रियों आशिया परवीन, यास्मीन परवीन और हसीना परवीन के अलावा अपने भतीजे अहद अफजल सहित कुछ रिश्तेदारों के साथ एक ही गाड़ी से घर वापस लौट रहे थे। 

यह भी पढ़े शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अप्रैल से मिलेगी बढ़ी सैलरी 

गाड़ी खेजुरी के आस पास पहुंची थी, तभी ड्राइवर मोबाइल से अपने घर बात करने लगा। गाड़ी में बैठे लोगों ने उसे मना किया, लेकिन ड्राइवर अनसुना करता रहा। इसी बीच गाड़ी जंगली बाबा मंदिर के पास पहुंच गई और सामने से आ रहे किसी वाहन से बचने के लिए ड्राइवर ने जैसे ही ब्रेक लगाया, गाड़ी अनियंत्रित हो गई।चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले गाड़ी का अगला टायर फट गया और गाड़ी पलट गई।  

यह भी पढ़े 21 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल

इससे गाड़ी में सवार अयान (10) पुत्र महमूद आलम निवासी मुहम्मदाबाद गोहाना, आशिया परवीन (24), यास्मीन परवीन (16) और हसीना परवीन (20) पुत्री नसीम अंसारी, अहद अफजल (5 वर्ष) पुत्र अबरार अफजल और नसीम अंसारी (55) निवासीगण पचखोरा के अलावा साजिद अंसारी (20) और समीर अंसारी (17) पुत्रगण रिजवान निवासी रेवती थाना रेवती तथा शमीम अंसारी (17), शमा परवीन (25) पुत्र मैनुद्दीन अंसारी निवासी नगरा गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी गाड़ी से आ रहे कुछ रिश्तेदारों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने आशिया परवीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल शमीम अंसारी को वाराणसी रेफर कर दिया गया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय