Ballia News : गलत धंधे में लिप्त एक महिला समेत दो गिरफ्तार, 15 के खिलाफ FIR

Ballia News : गलत धंधे में लिप्त एक महिला समेत दो गिरफ्तार, 15 के खिलाफ FIR

Ballia News : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के राजपुर गांव के पास सुरहा ताल क्षेत्र में बुधवार की रात पुलिस ने छापा मारकर कर कच्ची शराब, लहन, औजार के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसआई सागर कुमार रंगु व एसआई सोनम राव के  क्षेत्र भ्रमण में थे, तभी  सुरहाताल में कच्ची शराब बनने की जानकारी मिली।  

एसआई रंजीत विश्वकर्मा के साथ छापा मारा गया। पुलिस के पंहुचने से भगदड़ मच गया। 15 की संख्या में वहां मौजूद लोग नाव से भाग निकले। पुलिस ने मौके से शराब बना रही राजपुर गांव निवासी महिला लक्ष्मीना देवी व सुग्रीव बिंद को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने 40 लीटर कच्ची शराब के साथ 10 कुंतल लहन, ड्रम पीपा, दो गैस सिलेंडर व चूल्हा बरामद किया हैं।

मामले में पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों के बयान के आधार पर शराब बनाने में शामिल राजपुर गांव निवासी शिवम, अजय बिंद, अंधिया देवी, जसवंत , लालटून, विजय, सरिता, भरत, कृष्णा, छाया देवी, रमाकांत, लालबाबू , जयप्रकाश के खिलाफ अपमिश्रित शराब बनाने व आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। एसआई सागर कुमार रंगु ने बताया कि कच्ची शराब के खिलाफ लगातार कारवाई की जा रही है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा हैं।

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा