Ballia News : दुकान सस्पेंड, कोटेदार पर मुकदमा का आदेश

Ballia News : दुकान सस्पेंड, कोटेदार पर मुकदमा का आदेश

बलिया : एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी ने पिंडहरा गांव की कोटे की दुकान को निलम्बित कर दिया हैं। एसडीएम ने दुकान को बगल के लिंक शाप से अटैच कर दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया हैं। तहसील में गुरुवार को पिंडहरा गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम बांसडीह से गांव के कोटेदार लोकेश पासवान की शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि कोटेदार  राशन वितरण में अनियमितता कर रहा है। ई-पाश मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद भी खाद्यान्न नहीं दे रहा है। गांव के सैकड़ों लोगों को चार माह से खाद्यान्न नहीं मिला हैं।

शिकायत पर कोटेदार गाली गलौज करता है। पूर्ति निरीक्षक से लिखित व मौखिक शिकायत की गयी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसडीएम ने  तहसीलदार बांसडीह निखिल शुक्ला से दुकान की जांच कराया तो दुकान में स्टाक कम मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पास राशन के लिए कोटेदार द्वारा दी गयी रसीद मिला, जिसे ई-पाश मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद ग्रामीणों को दिया गया था, लेकिन उसके बाद राशन नहीं दिया गया था। एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के आधार पर पिंडहरा की दुकान को निलंबित करते हुए कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का  आदेश दिया गया हैं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बच्चों का विवाद बना बवंडर : खूब चले लाठी-डंडे और तलवार, गंभीरावस्था में युवक रेफर बलिया में बच्चों का विवाद बना बवंडर : खूब चले लाठी-डंडे और तलवार, गंभीरावस्था में युवक रेफर
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के उदयी छपरा गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद में रविवार रात जमकर मारपीट...
बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा