Ballia News : जरूरतमंदों के लिए अच्छी खबर, मदद संस्थान ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर

Ballia News : जरूरतमंदों के लिए अच्छी खबर, मदद संस्थान ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर

Ballia News : समाज के असहाय, लाचार, बीमार, पीड़ित एवं बेहद जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए मदद संस्थान ने नववर्ष पर संस्थान के केंद्रीय कार्यालय रामलीला मैदान से संस्थान का हेल्पलाइन नंबर जारी किया। अध्यक्ष अखिलानंद तिवारी ने कहा कि मदद संस्थान का हेल्पलाइन नंबर 6393501307 संस्था के सचिव रणजीत सिंह के पास रहेगा, जिस पर समाज के बेहद जरूरतमंद व्यक्ति फोन कर सकते हैं।

पात्रता की जांच कर पात्र व्यक्ति को मदद संस्थान अपने सामर्थ्य के अनुसार यथा संभव जरुरी मदद उपलब्ध कराएगा। कहा कि अपने समाज के गरीब लोगों का जीवन स्तर मदद करके ही उठाया जा सकता है। इसके लिए हम सभी को कदम आगे बढ़ना होगा, तभी जाकर के गरीब मजबूर लाचार असहाय लोगों की समस्या को दूर किया जा सकता है। संस्थान ने न जाने कितने गरीब लाचार बीमार पीड़ित लोगों के दरवाजे पर जा करके उनकी मदद किया है।

मदद संस्थान पूरी ऊर्जा और निष्ठा के साथ ऐसे लोगों की मदद के लिए तत्पर रहेगा। कहा कि आने वाले दिनों में जब हम एक दूसरे की मदद नहीं करेंगे तो हमारा समाज पिछड़ जाएगा। समाज की समृद्धि के लिए एक दूसरे के सहयोग में हाथ बढ़ाना होगा। उन्होंने ऐसे लोगों की मदद करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मदद संस्थान से जुड़ने की अपील की। प्रियंवद दुबे, रणजीत सिंह, बब्बन विद्यार्थी, शंकर प्रसाद चौरसिया, बच्चन जी प्रसाद, नरेंद्र सिंह, डॉ हरिंदरनाथ यादव, पन्नालाल गुप्ता, नितेश पाठक, श्रीभगवान साहनी, गंगा सागर राम, परमात्मानंद राम, रमेश कुमार, मोहन यादव उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े 24 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद