बलिया : एक माह बाद भी अपहृत किशोरी का पता नहीं

बलिया : एक माह बाद भी अपहृत किशोरी का पता नहीं

बैरिया, बलिया : क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के अपहरण के एक महीने बाद भी रेवती पुलिस उसे बरामद नहीं कर सकी है। मामले में पुलिस अधीक्षक व मुख्यमंत्री के दरबार में किशोरी के दादा ने फरियाद किया है। रेवती पुलिस किशोरी को बरामद करने के लिए सक्रिय नहीं दिख रही है। यह आरोप किशोरी के दादा ने लगाया है। कहा है कि मेरी पोती को जो अपहरण करके ले गया है। उसको पुलिस तीन बार पकड़कर थाने ले गई और छोड़ दिया है।

दादा ने रेवती पुलिस की कार्य प्रणाली पर ही सवाल खड़ा कर दिया हैं। आरोप है कि उक्त आरोपी किशोरी को मुंबई ले जाकर बेच दिया है और अपने वापस आ गया है। इस प्रकरण में दादा ने यह भी आरोप लगाया है कि मुझे प्राथमिकी दर्ज करने के लिए एक दलाल के माध्यम से बारह हजार रुपये रिश्वत देने पड़े थे।

अपहरणकर्ता को पुलिस ने तीन बार पकड़ कर छोड़ दिया। उसके मोबाइल में मेरी पौत्री का नंबर है और बार-बार वह युवक उससे बात करता था। इसलिए हम लोगों को पूरा यकीन है कि वही हमारे पौत्री को भगा ले गया है। इस बाबत पूछने पर थानाध्यक्ष रेवती रोहन राकेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी में नामजद कर देने से कोई अपराधी नहीं साबित हो जाता, उससे पूछताछ होती है। कहीं उसकी जांच में संलिप्तता मिलती है, तभी उसे गिरफ्तार किया जाता है। जिस युवक को पकड़ कर छोड़ने का आरोप अपहृता के दादा द्वारा लगाया गया है, उसे तीन बार पूछताछ के लिए थाने लाया गया था।

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

कोई सुराग नहीं मिलने पर उसे इस चेतावनी के साथ छोड़ा गया है कि तुम्हें कहीं नहीं जाना है। जब जरूरत पड़ेगी थाने में आना पड़ेगा। वहीं थानाध्यक्ष ने बारह हजार रुपये रिश्वत की बात को नकारते हुए कहा है कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर कोई तीसरा व्यक्ति पुलिस के नाम पर पैसा लिया हो तो पीड़ित को शिकायत करना चाहिए। मैं उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करूंगा।

यह भी पढ़े Ballia News : 119 शिकायतों में 12 का निस्तारण, डीएम ने लेखपाल और कानूनगो को किया सस्पेंड

किशोरी के अपहरण का मामला संवेदनशील मामला है। ऐसे प्रकरण में पुलिस गंभीरता से जांच करती है। इस प्रकरण की जांच कराऊंगा और हर हाल में किशोरी को बरामद किया जाएगा।.इस संदर्भ में और भी जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
उस्मान क्षेत्राधिकारी बैरिया

 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय