बलिया : पत्नी और बच्चों को ससुराल पहुंचाने के बाद ड्यूटी के लिए निकले होमगार्ड जवान की करंट से मौत

बलिया : पत्नी और बच्चों को ससुराल पहुंचाने के बाद ड्यूटी के लिए निकले होमगार्ड जवान की करंट से मौत

मझौवां, बलिया : रेवती थाना क्षेत्र के छेड़ी गांव निवासी होमगार्ड जवान हरेराम वर्मा (47) की मौत विद्युत स्पर्शाघात से हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी, एक लड़की व दो लड़कों के साथ ही अन्य पारिवारिक सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल है। 

बताया जा रहा है कि, हरेराम वर्मा शनिवार की शाम अपनी पत्नी बिन्दू देवी को बच्चों के साथ उसके मायका बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केवरा गांव पहुंचा कर छेड़ी आ गए। रात करीब आठ बजे घर से सहतवार थाना में ड्यूटी जाने के बाइक निकाले और घर के समीप स्थित ट्रांसफार्मर के पास लघु शंका करने लगे। इसी दौरान अचानक अर्थिंग के तार में विद्युत प्रवाहित होने से करंट की चपेट में आने से अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। आस पास के लोगों ने उन्हें एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। 

हरेराम यादव

यह भी पढ़े Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा