बलिया : दूल्हा बने प्रेमी की हो रही थी परछावन, प्यार में धोखा खाई प्रेमिका ने किया एसिड अटैक ; फिर...

बलिया : दूल्हा बने प्रेमी की हो रही थी परछावन, प्यार में धोखा खाई प्रेमिका ने किया एसिड अटैक ; फिर...

बलिया : प्यार में धोखा से आहत प्रेमिका ने शादी के लाल जोड़े में ब्याह रचाने निकले प्रेमी पर एसिड फेंक दिया। प्रेमिका ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब दूल्हे के रूप में प्रेमी की परछावन हो रही थी। एसिड अटैक से जहां दूल्हा घायल हो गया, वहीं दूल्हे की घर की महिलाओं ने प्रेमिका को पकड़ कर धुनाई शुरू कर दी। दूल्हे की मां की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 326 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
 
पूरा मामला बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के डुमरी गांव का है। बताया जा रहा है कि डुमरी गांव के रहने वाले स्वजातीय युवक-युवती में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक गांव के होने की वजह से अपनों में उनके प्यार को लेकर बहुत विरोध था। बावजूद प्रेमी युगल एक दूसरे के साथ जीना चाहते थे। चर्चा है कि दोनों पक्षों में इसको लेकर पंचायत भी हुई थी। फिर, युवक को बाहर कमाने के लिए भेज दिया गया।
 
इसी बीच, युवक की शादी घर वालों ने कही और तय कर दी। मंगलवार की शाम दूल्हा शादी के लिये बारात लेकर निकल रहा था। घर व पास-पड़ोस की महिलाएं मांगलिक गीतों के बीच दूल्हे की परछावन कर रही थी, तभी दूल्हे की प्रेमिका साड़ी पहने हुए सजधज कर कार्यक्रम में पहुंच गई। उसने पॉलिथीन में टॉयलेट साफ करने वाला एसिड छिपा रखा था, जिसे दूल्हा बने प्रेमी पर फेंक दिया। हमले के बाद घायल दूल्‍हे के परिजन उसे अस्‍पताल ले गए। वहीं, दूल्हे के घर की अक्रोशित महिलाएं प्रेमिका को पीटते हुए थाने ले गईं। 
 
दूल्हे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे छोड़ दिया। रात करीब साढ़े दस बजे के आस-पास दूल्हा बारात लेकर गया। इस बावत प्रभारी थानाध्यक्ष मुन्ना लाल यादव ने बताया कि सूचना मिली है कि दूल्हा खतरे से बाहर है। शादी की रस्‍म पूरी हो चुकी है। दूल्हे की मां मुन्नी देवी की तहरीर पर धारा 326 बी के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है।
 
रोहित सिंह मिथिलेश
 

Post Comments

Comments

Latest News

Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गुजर रहे नेशनल हाईवे 31 पर स्थित हल्दी थाने से 300 मीटर...
ससुराल पहुंचते ही पति से अलग हुई दुल्हन, सुहागरात पर बना तलाक का एग्रीमेंट
बलिया में 8 दिसम्बर को होगी ARP चयन परीक्षा, बीएसए ने जारी की अभ्यर्थियों की सूची
5 दिसम्बर का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का Rashifal
Ballia में बड़े भाई ने कर दिया कांड, छोटा रेफर
चकबंदी कार्यालय की गंदगी और अव्यवस्थाओं पर BALLIA DM सख्त
Ballia News : बूथवार एचडी वोटर्स की सूची राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराने का निर्देश