बलिया : चैंपियंस कराटे क्लब ने 'टीम विजेता' के खिताब पर जमाया कब्जा

बलिया : चैंपियंस कराटे क्लब ने 'टीम विजेता' के खिताब पर जमाया कब्जा

Ballia News : स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ बलिया के तत्वाधान में "सब जूनियर, कैडेट, जूनियर, अंडर 21 व सीनियर सिलेक्शन एंड डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप 2024" का आयोजन वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ टाउन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश सिन्हा, एसोसिएशन के चेयरमैन कन्हैया पाण्डेय, संजय कश्यप, सुमन वर्मा, रमिता सिंह, रिंकू देवी, शालिनी सिंह रामकुमार तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में 28 स्वर्ण पदक हासिल कर शहर के "चैंपियंस कराटे क्लब" ने टीम विजेता के खिताब पर कब्ज़ा जमाया। वहीं अठारह गोल्ड पाकर गुरुकुल गड़वार उप विजेता तथा सोलह स्वर्ण पदक हासिल कर wmskf रसड़ा की टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। 

Ballia News

एक तरफ़ जहां कैडेट भार वर्ग में आयुष सिंह, अनुराग कुमार, तनया नन्द, अभय प्रताप सिंह, आदित्य यादव,स्वर्ण पदक हासिल किया वहीं अंडर 21 आयु वर्ग के विभिन्न भार वर्ग में गरिमा सिंह, प्रीति राय, चांदनी वर्मा, युवराज सिंह यादव, अमित कुमार वर्मा, कृष्णा जी सिंह,ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। रोमांचक व कठिन प्रतिस्पर्धा के बाद सीनियर वर्ग के भिन्न–भिन्न  भार वर्ग में युवराज सिंह यादव, गरिमा सिंह, प्रीति राय, चांदनी वर्मा, अमित वर्मा, कृष्णा जी पटेल, कमलेश, रोहित,ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर  आगामी 20–21 अप्रैल 2024 को  लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप में प्रतियोगिता के विजेता और उप विजेता टीम को एसोसिएशन के अध्यक्ष बाल कृष्ण मूर्ति, डॉ.रितेश सोनी, सुरजीत सिंह, नीरज राय,ने पुरस्कृत किया। उक्त अवसर पर श्रीमती रिंकी गुप्ता, विनीत सिंह, अनुपम सिंह, मनोज वर्मा, शैलेश कुमार राम जी, मनोज गुप्ता, मनीष गुप्ता, अरविंद गांधी, प्रभुनाथ गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता,कृष्ण मोहन मूर्ति 'सावन सर',अरविंद गुप्ता, एसोसिएशन के सचिव सुमीत झां व वरिष्ठ रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उक्त कार्यक्रम में हेल्थ एंड फिटनेस के प्रशिक्षक राज शेखर, रजनीश यादव, अभिनव सिंह, ओम प्रकाश यादव आदी का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के अध्यक्ष बाल कृष्ण मूर्ति ने किया।

यह भी पढ़े मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में पेरेंट्स ओरिएंटेशन : मास्टर ट्रेनर आभा अरोरा ने सफलता का मंत्र, मैनेजर ने दिए अहम संदेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी