बलिया : मुझे पकड़कर बैंक मैनेजर करने लगा छेड़खानी, शोर मचाया तो गाल पर जड़ा दो थप्पड़ ; मैं रोकर रूम से निकल गई

बलिया : मुझे पकड़कर बैंक मैनेजर करने लगा छेड़खानी, शोर मचाया तो गाल पर जड़ा दो थप्पड़ ; मैं रोकर रूम से निकल गई

Ballia News : रसड़ा कोतवाली पुलिस ने एक बैंक मैनेजर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के प्रयास व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरु कर दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 74, 75 व 115 (2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।

रसड़ा पुलिस को दिये तहरीर में एक महिला ने बताया है कि किराये पर रहने वाले लोगों के घरों में खाना बनाने का काम करतीं हूं। कस्बा के आजाद नगर कालोनी में किराये पर रहने वाले बैंक मैनेजर अशोक यादव के यहां भी खाना बनाने का कार्य करतीं थी। महिला का आरोप है कि वह कई बार छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास कर चुके थे। हालांकि वह अपनी इज्जत बचाने में कामयाब हो जाती थी। महिला ने कहा है कि मंगलवार को बैंक मैनेजर ने उसका दोनों हाथ पकड़ लिया और जबरजस्ती करने लगा। मैने शोर मचाया तो गाल पर दो तमाचा मार दिया और मैं रोकर रूम से निकल गई। इस सम्बंध में सीओ रसड़ा मो. फहीम कुरैशी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े 21 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा