नवीन सत्र को लेकर बलिया बीएसए ने टाइम एंड मोशन पर किया अलर्ट, इन विन्दुओं पर करना होगा काम

नवीन सत्र को लेकर बलिया बीएसए ने टाइम एंड मोशन पर किया अलर्ट, इन विन्दुओं पर करना होगा काम

बलिय : बीएसए मनीष कुमार सिंह ने नवीन सत्र को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है। समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी, एआरपर, प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों को टाइम एंड मोशन पर अलर्ट करते हुए कहा है कि 01 अप्रैल से 30 सितंबर 2024 तक विद्यालय पूर्वाह्न 8  बजे से अपरान्ह दो बजे तक संचालित होगा। ऐसे में समस्त स्टाफ विद्यालय में 15 मिनट पूर्व पहुंचकर विद्यालय की साफ सफाई, नवीन नामांकन और कक्षा 2 से 5 तथा कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं का संचालन सुचारू रूप से करना सुनिश्चित करें। 

बीएसए ने कहा है कि नवीन नामांकन  विशेष अभियान 01 से 15 अप्रैल 2024 तक चलेगा। वहीं, प्रातः 7:50 से 8:00 तक विद्यालय की साफ सफाई होगी। प्रातः 8:00 बजे से 8:15 तक प्रार्थना सभा, योगाभ्यास एवं अन्य गतिविधि कराई जायेगी। प्रातः 8:15 से अपरान्ह 2:00 तक शिक्षण कार्य, शिक्षक संदर्शिका के अनुसार कक्षा 2 से 3 तथा शिक्षण योजना के अनुसार कक्षा 4 से 8 तक शिक्षण कार्य संचालित किया जायेगा। शैक्षिक सत्र 2023–24 के हाउस होल्ड सर्वे के अनुसार विद्यालय के सेवित ग्राम सभा के समस्त 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का कक्षा 1 में नामांकन तथा 11 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन कक्षा 6 में 100% सुनिश्चित किया जाय। बीएसए ने स्पष्ट किया है कि प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालय में संचालित को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों का समय से संचालन करना सुनश्चित किया जाय।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह