बलिया : 12वीं में स्कूल टॉपर जान्हवी सिंह ने बताया भविष्य का सपना, शानदार है शिक्षक पुत्री का टॉरगेट

बलिया : 12वीं में स्कूल टॉपर जान्हवी सिंह ने बताया भविष्य का सपना, शानदार है शिक्षक पुत्री का टॉरगेट

बलिया : CISCE द्वारा घोषित 12वीं के परीक्षा परिणाम में कैस्टरब्रिज स्कूल बसन्तपुर की छात्रा जाह्ववी सिंह ने 92.25 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एक सामान्य परिवार से ताल्लुकात रखने वाली जाह्ववी सिंह बोलीं, अब हम नीट का एग्जाम देंगे और आगे डॉक्टर बनकर देश की सेवा करेंगे। इसकी तैयारी वह शुरु कर दी है।विलक्षण प्रतिभा की धनी जाह्ववी 10वीं की परीक्षा में भी 98% अंक प्राप्त कर School Toper बनीं थी। 
 
शहर के टैगोर नगर स्थित किराये के मकान में रहने वाली जाह्ववी सिंह मूल रूप से सिकन्दरपुर क्षेत्र के गोसाईंपुर गाँव की रहने वाली हैं। इनके पिता उपेन्द्र नारायण सिंह शिक्षा क्षेत्र मनियर के कम्पोजिट विद्यालय छितौनी पर सहायक अध्यापक व विशिष्ट बीटीसी मनियर इकाई के ब्लॉक अध्यक्ष है, जबकि मां कुशल गृहिणी। जाह्ववी बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है। यही नहीं खेलों के प्रति भी उसकी विशेष रुचि है। वह अपने स्कूल की बास्केटबॉल टीम की कैप्टन भी है। 
 
बातचीत में जाह्नवी ने बताया कि अब उसका पूरा फोकस नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर है, ताकि डॉक्टर बनकर देश और समाज सेवा कर सकूं। जाह्नवी ने बताया कि वह नियमित 5 से 6 घंटे पढ़ाई करती है। वहीं, मोबाइल प्रयोग के बारे में जाह्नवी की राय औरों से अलग है। वह इसे पढ़ाई में सहायक सामग्री के रूप में प्रयोग करती है। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों के साथ ही अपनी ईमानदार मेहनत को देती है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
'सबको माफ करते हुए और सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ... ठीक है...' यह बातें ब्रह्मकुमारी लवली ने उस हरीश...
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी