बलिया : सड़क हादसे में असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत, शोक में बंद रही दुकानें ; कालेज ने स्थगित की परीक्षा

बलिया : सड़क हादसे में असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत, शोक में बंद रही दुकानें ; कालेज ने स्थगित की परीक्षा

बलिया : मथुरा पीजी कॉलेज रसड़ा के समाज शास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. चंदन गुप्ता (45) की सड़क दुर्घटना में बुधवार की शाम मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, शिक्षक की मौत से मर्माहत कालेज प्रबंधन ने गुरुवार को आयोजित मिड टर्म की परीक्षा को स्थगित कर दिया। वहां, शोक में संवरा चट्टी की दुकानें बंद रही।

बताया जा रहा कि संवरा निवासी डा. चंदन गुप्ता गांव के ही शिक्षक साथी बृजकिशोर प्रजापति (42) के साथ बाइक से बुधवार को रसड़ा कासिमाबाद मार्ग में कही जा रहे थे। वह बाइक पर पीछे बैठे थे। नीबू कबीरपुर के पास बाइक रोककर किसी से रास्ता पूछ रहे थे, तभी अचानक अज्ञात ट्रक ने धक्का मार दिया। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा उन्हें मऊ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। वह मथुरा पीजी कॉलेज के समाज शास्त्र विभाग में स्ववित्तपोषित योजना के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात थे।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े LIC बलिया ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत
बलिया : बांसडीह कस्बा निवासी युवा व्यवसाई की मौत देवरिया जनपद की बिहार सीमा के पास ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर...
बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन
NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक
एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार
टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक