Ballia : सुविधा पोर्टल से सभी राजनीतिक दल ले सकते है ऑनलाइन अनुमति

Ballia : सुविधा पोर्टल से सभी राजनीतिक दल ले सकते है ऑनलाइन अनुमति

बलिया : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा है कि  राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ऑनलाइन अनुमति के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सुविधा पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राजनीतिक दल/प्रत्याशी चुनाव से सम्बन्धित अनुमति के लिए आवेदन कर अनुमति पत्र डाउनलोड भी कर सकते है।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुविधा पोर्टल के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों और प्रत्याशियों को विभिन्न प्रकार की अनुमति समयबद्धता के साथ दी जा रही हैं। सुविधा पोर्टल पहले आओ-पहले पाओ के सिद्धांत पर पारदर्शी रूप से विभिन्न प्रकार के अनुमति अनुरोधों को निस्तारित करता है। सुविधा पोर्टल  रैलियों का आयोजन करने, अस्थायी पार्टी कार्यालय खोलने, डोर टू डोर प्रचार, वीडियो वैन, हेलीकॉप्टर, वाहन परमिट प्राप्त करने और पम्फलेट वितरण आदि के लिए अनुमति प्रदान करता है।

सुविधा पोर्टल के माध्यम से राजनीतिक पार्टियां और उम्मीदवार सहजता से किसी भी स्थान से किसी भी समय ऑनलाइन अनुमति अनुरोध प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, समावेशिता और सभी हितधारकों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए ऑफलाइन सबमिशन विकल्प भी उपलब्ध हैं। सुविधा एप आवेदकों को उनके अनुरोधों की स्थिति को रियल टाइम ट्रैक करने की सुविधा प्रदान करता है। प्रक्रिया में और भी अधिक सुविधा व पारदर्शिता को जोड़ता है। यह एप आईओएस और एंड्रायड प्लेटफ़ॉर्म पर भी उपलब्ध है।

यह भी पढ़े प्यार में पागल तीन बेटियों की मां भांजे संग फरार, पत्नी की बेवफाई से आहत पति ने उठाया खौफनाक कदम

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी
बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर चट्टी पर स्थित दो गुमटी और एक पिकअप रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों...
Ballia News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
Ballia News : बात-बात में बिगड़ी बात, चार महिलाओं समेत नौ घायल
Ballia में कुश्ती नेशनल का डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन, मेजबान उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम आगाज
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बलिया के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय को मातृशोक
बलिया में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिक्षिका, प्रधान और अभिभावकों ने लिखा पत्र
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बलिया में, रहेगा रूट डायवर्जन