बलिया वसूली कांड : एक्शनमोड में पुलिस, दरोगा के बाद निलंबित दीवान भी गिरफ्तार

.

बलिया वसूली कांड : एक्शनमोड में पुलिस, दरोगा के बाद निलंबित दीवान भी गिरफ्तार

बलिया : नरही थाना क्षेत्र में बिहार सीमा पर पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन चालकों से अवैध वसूली के मामले में निलम्बित मुख्य आरक्षी को भी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आजमगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि नरही थाना क्षेत्र में बिहार सीमा पर पुलिसकर्मियों द्वारा वाहनों से अवैध वसूली के मामले के आरोपी नरही थाने के निलम्बित मुख्य आरक्षी विष्णु यादव को गिरफ्तार कर लिया है। अग्रवाल इस मामले में बलिया में दर्ज मुकदमे की जांच कर रहे हैं। अग्रवाल ने बताया कि नरही के निलम्बित थानाध्यक्ष पन्ने लाल को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अब तक चार पुलिसकर्मियों समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

गौरतलब है कि बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र में बिहार सीमा पर पुलिसकर्मियों द्वारा वाहनों से अवैध वसूली के चल रहे गोरखधंधे का वाराणसी परिक्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया की अगुवाई में वरिष्ठ अधिकारियों ने भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने इस मामले में दो पुलिसकर्मियों और 16 दलालों को गिरफ्तार किया था। वहीं, नरही थानाध्यक्ष पन्ने लाल तथा कोरंटाडीह चौकी के प्रभारी राजेश कुमार प्रभाकर समेत चौकी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया गया था।

23 पर दर्ज है एफआईआर

यह भी पढ़े 24 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

नरही थाने में पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय के निरीक्षक सुशील कुमार की तहरीर पर नरही के थानाध्यक्ष रहे पन्ने लाल, कोरंटाडीह पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार प्रभाकर, मुख्य आरक्षी विष्णु यादव और आरक्षी बलराम सिंह, दीपक मिश्रा, हरि दयाल और सतीश गुप्ता सहित कुल 23 लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 111, 309 (4), 310(2), 61 (2), 318  बीएनएस व 7/13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। 

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित