बलिया : दुष्कर्म के बाद कमरे में किशोरी को बंद कर दिया आरोपी, ऐसे पहुंची पुलिस

बलिया : दुष्कर्म के बाद कमरे में किशोरी को बंद कर दिया आरोपी, ऐसे पहुंची पुलिस

Ballia News : नरही थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ दूसरे गांव के किशोर ने बुधवार की रात डेरे पर न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि पीड़िता को कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता ने मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। इसके तत्काल बाद पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, सीओ सदर श्याम पाल व एसओ सुनील चंद्र तिवारी मौके पर पहुंच गये। फोरेंसिक टीम ने भी जांच-पड़ताल की। 

बताया जा रहा है कि बुधवार की रात बाल अपचारी ने बगल के गांव की नाबालिग किशोरी को फोन से गांव के बाहर एक डेरे पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे डेरे के कमरे में बंद कर दिया। इसकी सूचना पीड़िता ने स्वयं मोबाइल फोन से पुलिस को दिया। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर धारा 64/127 (2) बीएनएस, ¾ (2) पाक्सो एक्ट व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2) (वीए) एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा पंजीकृत करते हुए बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुनील चन्द्र तिवारी, चालक हेड कां. अजय कुमार भारती, कां. प्रत्युष कृष्ण व प्रदीप कुमार शामिल रहे। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव : अभ्युदय में बच्चों ने मचाया धमाल, हर इवेंट पर हुई फूलों की बारिश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक