बलिया में भीषण सड़क हादसा : बस की टक्कर से बाइक सवार युवक समेत दो की दर्दनाक मौत

बलिया में भीषण सड़क हादसा : बस की टक्कर से बाइक सवार युवक समेत दो की दर्दनाक मौत

Road Accident In Ballia : राजधानी रोड पर स्थित फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत एकौनी संत थामस स्कूल के समीप सोमवार की सुबह बस और बाइक की टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गाज़ीपुर जिले के जखनियां गांव निवासी पूनम देवी (30) पत्नी संदीप कुमार अपने नाना के घर जाने के लिए फेफना स्टेशन पर शाहगंज-बलिया पैसेंजर से उतरी। इसके बाद अपने भतीजा जाम निवासी दीपक कुमार (22) पुत्र अनिल कुमार के साथ फेफना से सिंहाचवर के लिए जा रही थी। दोनों अभी संत थामस स्कूल के समीप पहुंचे थे, तभी सामने से बस ने इनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पूनम और दीपक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद परिजन भी रोते बिलखते हुए पहुंच गये। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही बस और बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार