फरार आठ अभियुक्तों के खिलाफ बलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फरार आठ अभियुक्तों के खिलाफ बलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बांसडीह, बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खरौनी गांव में विजयदशमी की रात रावण दहन के दौरान दो कमेटियों के बीच मारपीट मामले में फरार आरोपियों के घर पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा कर मुनादी कराया।कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मामले कुछ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जबकि कुछ ने न्यायलय में आत्मसमर्पण कर दिया। वही आठ आरोपी अभी भी फरार चल रहे है।

कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों में अभय सिंह, आदित्य सिंह पुत्र स्व. सियाराम सिंह, विशाल सिंह उर्फ बिट्टू सिंह पुत्र श्रवण कुमार, अजय यादव पुत्र गोरख यादव, प्रदीप सिंह पुत्र राजकुमार सिंह उर्फ रामेश्वर सिंह, गोलू सिंह उर्फ रोहित सिंह पुत्र राजकुमार सिंह, प्रियांशु सिंह पुत्र मिथलेश सिंह अभी तक फरार चल रहे है। पुलिस इन सभी आरोपियों की तलाश में रिश्तेदारियों, परिचितों के साथ इनके संभावित विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दबिश दी जा रही है, जल्द ही सभी फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विजय कुमार गुप्ता

यह भी पढ़े बलिया में पीएमश्री खेलों की ओवर ऑल चैंपियन बना नरहीं नम्बर एक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बच्चों का विवाद बना बवंडर : खूब चले लाठी-डंडे और तलवार, गंभीरावस्था में युवक रेफर बलिया में बच्चों का विवाद बना बवंडर : खूब चले लाठी-डंडे और तलवार, गंभीरावस्था में युवक रेफर
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के उदयी छपरा गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद में रविवार रात जमकर मारपीट...
बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा