एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट : शादी समारोह से लौट रहे पांच डॉक्टरों की मौत, एक गंभीर

एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट : शादी समारोह से लौट रहे पांच डॉक्टरों की मौत, एक गंभीर

lucknow Expressway : सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के पांच डॉक्टरों की दर्दनाक मौत बुधवार तड़के करीब तीन बजे सड़क हादसे में हो गई। यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज के तिर्वा इलाके में हुआ, जब डॉक्टरों की स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकरा गई। सभी डॉक्टर लखनऊ में एक शादी समारोह में शामिल होकर सैफई लौट रहे थे।

 

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

 

इस हादसे में जिन डॉक्टरों की मौत हुई है, वे सभी सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के पीजी स्टूडेंट थे। दुर्घटना के पश्चात, कार में सवार एक अन्य पीजी स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस पहुंच गई। दुर्घटना की विस्तृत जांच चल रही है। 

यह भी पढ़े मानदेय वृद्धि की घोषणा से शिक्षामित्रों में खुशी, बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में मत्था टेककर जताया सीएम योगी का आभार

हादसे में जिन पांच डॉक्टरों की मौत हुई है, उनमें अनिरुद्ध वर्मा पुत्र पवन कुमार वर्मा निवासी आगरा, संतोष कुमार मौर्य पुत्र जीत नारायण मौर्य, निवासी भदोही, अरुण कुमार पुत्र अंगद लाल निवासी कन्नौज, नरदेव पुत्र राम लखन गंगवार शामिल है। वहीं जयवीर सिंह पुत्र करण सिंह निवासी मुरादाबाद घायल हैं। मामले में तिर्वा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सीपी पाल ने बताया कि, यूपीडा की गाड़ी से 6 लोग यहां ले गए थे, जिनमें पांच की मौत हो चुकी थी और एक गंभीर रूप से घायल था। यह सभी सैफई मेडिकल कॉलेज के पीजी के स्टूडेंट थे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
Ballia News : बैरिया थाना क्षेत्र के बीबी टोला स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में रविवार की सुबह अचानक आग...
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत