14 लोगों का पीएम कर रही 5 डाक्टरों की टीम, CM योगी ने किया 2-2 लाख का ऐलान
On



प्रतापगढ़। सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत से चहुंओर हाहाकार मचा है। शुक्रवार को डीएम डॉ. रूपेश कुमार, एडीएम शत्रोहन वैश्य पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। डीएम ने पोस्टमार्टम की तैयारियों का लिया जायजा। एसडीएम सदर, सीएमएस सहित डॉक्टरों की टीम से जानकारी ली। डीएम रूपेश कुमार ने बताया 5 डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी, ताकि समय से अंतिम संस्कार हो सकें। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 2-2 लाख के अलावा किसान दुर्घटना बीमा का भी लाभ दिया जायेगा। उधर, मृतकों के गांव में महिलाओं का रो,-रोकर बुरा हाल है।
Tags: प्रतापगढ़

Related Posts
Post Comments

Latest News
17 Mar 2026 20:00:37
बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकहर बाजार से मटिही मार्ग पर स्थित मकान में लगी आग में मां-बेटे की...



Comments