पति साथ नहीं ले गया मुम्बई तो पत्नी ने घोंट दिया बेटे का गला

पति साथ नहीं ले गया मुम्बई तो पत्नी ने घोंट दिया बेटे का गला

सुल्तानपुर। पति के साथ मुंबई जाने की जिद पर अड़ी महिला को सफलता नहीं मिली तो वह अपने दुधमुंहे बच्चे की हत्या मुंह दबाकर कर दी। फिर सच छुपाने के लिए शव को कमरे में बंद कर दी। उधर, मुंबई के लिए घर से निकला पति अभी प्रयागराज ही पहुंचा था, तभी घटना की सूचना मिली। वह वापस गांव लौट आया। पुलिस ने हत्यारोपित मां को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े बलिया में किन्नर हत्याकांड : फंदे पर झूले युवक की पत्नी और पिता समेत तीन गिरफ्तार

चांदा कोतवाली क्षेत्र के फरमापुर गांव निवासी रोहित शर्मा मुंबई में रहकर सैलून चलाता है। उसकी पत्नी खुशबू भी साथ रहती थी। चार जुलाई को दोनों घर आए थे। रोहित रविवार की सुबह मुंबई जाने की तैयारी कर रहा था, तभी  पत्नी खुशबू शर्मा भी साथ चलने की जिद करने लगी। इसी को लेकर दोनों में तीखी नोकझोंक हुई थी। फिर पत्नी को बाद में मुंबई ले जाने की बात कहकर रोहित घर से निकल पड़ा। इसी बीच खुशबू गुस्से में अपना आपा खो बैठी और अपने ही एक वर्षीय बेटे शिवम की मुंह दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद परिवारजन को गुमराह करती रही। देर रात तक बाबा बच्चे के बारे में पता लगाते रहे, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली। बाद में घर में खोजने लगे तो कमरे में शव मिला। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पूछताछ की। इससे घटना का राज खुल गया। 

यह भी पढ़े शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव : अभ्युदय में बच्चों ने मचाया धमाल, हर इवेंट पर हुई फूलों की बारिश

पिता की देखभाल के लिए पत्नी को छोड़ा था घर 

रोहित का बड़ा भाई राहुल भी मुंबई में परिवार के साथ रहता है। मौजूदा समय में वह वहीं पर है। मां फूलकली की चार वर्ष पहले मौत हो गई थी। घर पर अकेले पिता राजमणि रहते हैं, जो अक्सर बीमार रहते हैं। पिता की देखभाल के लिए रोहित ने अपनी पत्नी खुशबू को घर पर छोड़ दिया था। प्रयागराज पहुंचने पर घटना की जानकारी पिता ने फोन से दी। इस कारण वह ट्रेन छोड़कर बस से वापस घर आ गए। इसके बाद तहरीर दी।

Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार