यूपी में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, बेटे की हालत गंभीर
On



लखनऊ। यूपी के निघासन विधान सभा सीट से तीन बार विधायक रहे निर्वेंद्र मिश्रा उर्फ मुन्ना (70) की हत्या दबंगों ने रविवार को पीट-पीट कर दी। उनका बेटा भी गंभीर रूप से घायल है। घटना से लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। निर्वेंद्र मिश्र तीन बार विधायक रहे। वे दो बार निर्दलीय व 1993 के चुनाव में सपा के टिकट पर जीत हासिल की थी।
घटना लखीमपुर खीरी जनपद के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिकोलिया पढुआ बस अड्डे के पास की है। वहां पूर्व विधायक की जमीन है, जिस पर कुछ विवाद है। विवादित जमीन पर विपक्षी रविवार को सैकड़ों लोगों के साथ कब्जा करने पहुंचा था।
आरोप है कि कब्जा रोकने पहुंचे पूर्व विधायक को दबंगों ने लात-घूंसों से पिटाई कर दी। पूर्व विधायक के बेटे संजीव कुमार को भी दबंगों ने पीटा। घायल बाप-बेटे को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पूर्व विधायक को मृत घोषित कर दिया गया।
Tags: लखनऊ

Related Posts
Post Comments

Latest News
23 Mar 2026 22:47:59
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...





Comments