UPTET पेपर लीक मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, PNP सचिव सस्पेंड

UPTET पेपर लीक मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, PNP सचिव सस्पेंड


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 का पेपर इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ की कार्रवाई जारी है। परीक्षा निरस्त मामले की जांच उत्तर प्रदेश एसटीएफ को सौंपने के बाद सरकार ने एक और बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय उपाध्याय को निलंबित कर दिया है। सरकार ने पेपर लीक मामले को उनकी बड़ी चूक माना है। निलंबन अवधि में संजय उपाध्याय को उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा निदेशक के कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है।
28 नवम्बर को इसका पेपर लीक होने के बाद से ही एक्शन में आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिम्मेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सचिव परीक्षा नियामक संजय उपाध्याय को शुचितापूर्ण, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से UPTET न किराने का प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। शासन को अभी जांच रिपोर्ट नहीं मिली है, पर महत्वपूर्ण परीक्षा की व्यवस्था संभाल न पाने और प्रथम दृष्टया गोपनीयता न बरतने पर कार्रवाई की गई है। 
Tags: Lucknow

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील बांसडीह में संपूर्ण...
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल