वीडियो वायरल होते ही महिला शिक्षामित्र को जूतों से पीटने वाला प्रधानाध्यापक सस्पेंड, पुलिस ने किया गिरफ्तार

वीडियो वायरल होते ही महिला शिक्षामित्र को जूतों से पीटने वाला प्रधानाध्यापक सस्पेंड, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी। संविलियन विद्यालय महगूखेड़ा के प्रधानाध्यापक अजीत कुमार द्वारा शिक्षा मित्र श्रीमती सीमा देवी को जूतों से मारने-पीटने का वीडियो वायरल होते ही बेसिक शिक्षा विभाग एक्शन मोड में आ गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी लखीमपुर की सूचना पर बीएसए ने आरोपी प्रधानाध्यापक अजीत कुमार को सस्पेंड कर दिया। वहीं, पीड़ित शिक्षा मित्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दबंग प्रधानाध्यापक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। 

बीएसए द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह लगभग 8.00 बजे  शिक्षा क्षेत्र लखीमपुर के संविलियन विद्यालय महगूखेड़ा में कार्यरत प्रधानाध्यापक द्वारा शिक्षा मित्र श्रीमती सीमा देवी को जूतों से मारने-पीटने का वीडियो वायरल हुआ। बीएसए ने शिक्षक के इस कृत्य को अध्यापक /कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली के विरूद्ध मानने हुए प्रअ अजीत कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। प्रअ पर शिक्षा मित्र श्रीमती सीमा देवी को जूतो से मारने-पीटने, अभद्रता करने, विभाग की छवि धूमिल करने, शिक्षण कार्य में रूचि न लेकर विद्यालय में लड़ाई झगड़ा करने व अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन न करने तथा विभागीय आदेशों / निर्देशों की अवहेलना, अनुशासनहीनता, लापरवाही आदि में प्रथम दृष्टया दोषी माना है। निलम्बित प्रअ को उप्रावि पसगवा, शिक्षा क्षेत्र पसगवा से सम्बद्घ किया गया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा