आज से दो फेरो के लिए चलेगी यह ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समयसारिणी

आज से दो फेरो के लिए चलेगी यह ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन, देखें समयसारिणी

वाराणसी : रेलवे प्रषासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 01079/01080 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई)-मऊ-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 10 अप्रैल एवं 01 मई, 2024 को तथा मऊ से 12 अप्रैल एवं 03 मई, 2024 को 02 फेरों के लिये किया जायेगा।
 
01079 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई)-मऊ ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 10 अप्रैल एवं 01 मई, 2024 को शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) 22.35 बजे प्रस्थान कर दादर से 22.47 बजे, थाणे से 23.20 बजे, कल्याण से 23.50 बजे, दूसरे दिन ईगतपुरी से 01.45 बजे, नासिक रोड से 02.25 बजे, मनमाड से 03.20 बजे, जलगाॅव से 05.23 बजे, भुसावल से 06.00 बजे, खण्डवा से 09.05 बजे, इटारसी से 13.15 बजे, भोपाल से 16.00 बजे, बीना से 17.50 बजे, वीरागंना लक्ष्मीबाई जं. से 21.20 बजे, ऊरई से 22.35 बजे, तीसरे दिन गोविन्दपुरी से 01.10 बजे, फतेहपुर से 02.30 बजे, प्रयागराज जंक्शन से 05.10 बजे, जंघई से 06.10 बजे, जौनपुर से 08.00 बजे, शाहगंज से 09.25 बजे तथा आजमगढ़ से 10.30 बजे छूटकर मऊ  11.10 बजे पहुंचेगी। 
 
वापसी यात्रा में 01080 मऊ-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 12 अप्रैल एवं 03 मई, 2024 को  मऊ से 13.10 बजे प्रस्थान कर आजमगढ़ से 13.55 बजे, शाहगंज से 14.55 बजे, जौनपुर से 16.35 बजे, जंघई से 17.00 बजे, प्रयागराज जं0 से 18.40 बजे, फतेहपुर से 20.27 बजे, गोविन्दपुरी से 22.50 बजे, दूसरे दिन ऊरई से 00.30 बजे, वीरागंना लक्ष्मीबाई जं. से 03.15 बजे, बीना से 06.15 बजे, भोपाल से 10.50 बजे, इटारसी से 12.45 बजे, खण्डवा से 15.08 बजे, भुसावल से 17.10 बजे, जलगांव से 17.35 बजे, मनमाड से 20.08 बजे, नासिक रोड से 21.13 बजे, ईगतपुरी से 22.10 बजे, कल्याण से 23.40 बजे, थाणे से 23.58 बजे तथा तीसरे दिन दादर से 00.20 बजे छूटकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) 00.40 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 18, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी