प्रधानाध्यापिका को गोलियों से किया छलनी, हालत गंभीर ; कुछ दूरी पर मिला वकील का शव

प्रधानाध्यापिका को गोलियों से किया छलनी, हालत गंभीर ; कुछ दूरी पर मिला वकील का शव

इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र अंतर्गत संतोषपुर घाट के पास कैशोपुर कला रोड पर प्रधानाध्यापिका अभिलाषा यादव पत्नी अवनीश यादव को गोलियों से छलनी कर दिया गया। प्रधानाध्यापिका को दो गलियां हाथ में, एक-एक गर्दन, पेट, पैर और पीठ के ऊपरी भाग में लगी हैं। गंभीरावस्था में प्रधानाध्यापिका को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना मंगलवार शाम की है। 

कोकपुरा शाला पचावली रोड थाना फ्रेंड्स कालोनी निवासी अभिलाषा यादव (43) जुगरामऊ स्थित प्राथमिक विद्यालय में बतौर प्रधानाध्यापिका तैनात हैं। मंगलवार की शाम विद्यालय की छुट्टी के बाद लौटते समय प्रधानाध्यापिका पर हमलावर ने बहुत ही पास से गोलियां दाग दी। महिला के शरीर से काफी खून बह चुका है। इलाज करने वाले डाक्टर भी अचरज में हैं कि इतनी गोलियां आखिर क्यों मारीं गयीं ? अस्पताल में भर्ती प्रधानाध्यापिका जिंदगी मौत से जूझ रही है। 

उधर जिस स्थान पर घटना को अंजाम दिया गया, वहां से कुछ ही दूरी पर पाठकपुर अभिनवपुर निवासी सुधीर यादव का लहुलुहान हालत में शव मिला है। शव के पास लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ी मिली है। मृतक की बाइक भी वहीं पड़ी थी। घटना की सूचना पर डीएम अवनीश राय, एसएसपी जय प्रकाश सिंह घटनास्थल पर पहुंच गये। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। दोनों अफसरों ने अस्पताल पहुंचकर महिला के परिजनों से भी घटना के बाबत जानकारी ली।

Tags: Etawa

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकहर बाजार से मटिही मार्ग पर स्थित मकान में लगी आग में मां-बेटे की...
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर