गोली लगने से दारोगा की मौत, साथी गिरफ्तार

गोली लगने से दारोगा की मौत, साथी गिरफ्तार


बुलंदशहर। बीबीनगर थाने में तैनात दरोगा विजेंद्र सिंह की शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। रात करीब 12 बजे थाने की बैरक में उनकी मौत साथी दरोगा नरेंद्र सिंह की सर्विस रिवाल्वर से गोली चलने से हुई।

दरोगा शुक्रवार देर रात अपने क्वार्टर पर ड्यूटी समाप्त करने के बाद सोने के लिए गए थे। वहीं उनके साथी दरोगा नरेंद्र की सर्विस रिवाल्वर से अचानक गोली चल गई, जो उनके पेट में लगी। घटना के बाद नरेंद्र लहूलुहान हालत में दरोगा विजेंद्र सिंह को अपनी निजी सेंट्रो कार से बीबी नगर के एक निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मुख्यालय से एसएसपी संतोष कुमार सिंह व एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए।

इस दौरान आरोपी दरोगा नरेंद्र मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने रात में ही गाजियाबाद जिले के मसूरी थानाक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। मृतक दरोगा विजेंद्र सिंह गाजियाबाद जिले के मुरादनगर थानाक्षेत्र के गांव जलालाबाद के रहने वाले है। थाने पर उनकी तैनाती 22 जुलाई को तैनाती हुई थी। मामले में थाने पर तैनात कांस्टेबल ने आरोपी दारोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील बांसडीह में संपूर्ण...
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल