पहले पत्नी और बेटी को गोलियों से भूना, फिर कर ली खुदकुशी

 पहले पत्नी और बेटी को गोलियों से भूना, फिर कर ली खुदकुशी



पटना। किदवईपुर इलाके में एक घर से एक ही परिवार के तीन सदस्यों का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर  हम के परीक्षण के लिए भेज दिया और घटना की जांच में जुट गयी । इस घटना में व्यवसायी का सबसे छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज पटना के अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पटना के एक व्यवसायी ने पहले अपनी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या दी, फिर खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

पूरा मामला पटना के किदवईपुरी इलाके का है। मृतक व्‍यवसायी की पहचान निशांत के तौर पर हुई जिन्होंने हाल ही में पटना में रिटेल टेक्सटाइल दुकान की लॉन्चिंग की थी। उनका कपड़े के साथ-साथ ज्वेलरी का भी व्यवसाय है। उनके नाम से पटना में कई दुकान और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स हैं। फिलहाल जिस तरह से उन्होंने अपनी पत्नी, बेटी को गोली मारकर, खुद भी आत्महत्या कर ली, इससे हर कोई सन्न रह गया। पुलिस टीम लगातार घटनास्थल पर जांच में जुटी हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली है।
पटना की एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि व्यापारी ने पहले अपनी पत्नी और अपने बच्चे को गोली मारी होगी। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की होगी। उसने इस बात का अपने सुसाइड नोट में भी जिक्र भी किया है। इस मामले में छानबीन और जांच का दौर जारी है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद