प्रेमी जोड़े ने थाने में ब्लेड से काट लिया गला, एक की मौत, एक गंभीर



राजकोट : गुजरात के राजकोट शहर के यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन में देर रात एक चौंका देने वाली घटना सामने आई, जहां प्रेमी युगल ने पुलिस स्टेशन में ही अपने-अपने गले पर ब्लेड मार लिया। इसमें युवती की मौत हो गई, जबकि प्रेमी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजकोट जोन-2 के डीसीपी सुधीर कुमार देसाई ने बताया कि युवक विनोद सतवारा (19) और पूजा भद्र (23) कच्छ जिले के नखत्राणा तहसील के मोटी विरानी गांव से 2 अप्रैल को भाग गए थे। इसे लेकर कच्छ के नखत्राणा पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। पुलिस जांच में दोनों की लोकेशन राजकोट सामने आई थी। इसी आधार पर नखत्राणा पुलिस ने राजकोट पुलिस को खबर दी और पुलिस दोनों को लेकर यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन आई। जब तक नखत्राणा पुलिस दोनों को लेने राजकोट पहुंचती, तब तक उन्हें पुलिस स्टेशन के नागरिक सुविधा केंद्र में बिठाया गया था।
इस दौरान विनोद और रूपा डर गए और दोनों को लगा कि अब उन्हें एक नहीं होने दिया जाएगा। इसलिए दोनों ने आत्महत्या करने का फैसला लिया और रूम का दरवाजा अंदर से बंद करके अपने-अपने गले पर ब्लेड से कई घाव पहुंचाए। दोनों का खून इतना बह चुका था कि प्रेमिका पूजा भद्र की मौत हो गई, जबकि प्रेमी विनोद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

Related Posts
Post Comments



Comments