जिन्दा लौटा ‘मरा' लड़का : सस्पेंड SHO और जेल गए आरोपी की कहानी में बड़ा ट्विस्ट

जिन्दा लौटा ‘मरा' लड़का : सस्पेंड SHO और जेल गए आरोपी की कहानी में बड़ा ट्विस्ट

Darbhanga News : बिहार के दरभंगा जिले से हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां, 48 दिन पहले जिस लड़के को मृत घोषित कर दिया गया था। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था, अब वो जिंदा हो गया है। वह दरभंगा व्यवहार न्यायालय में अपने जिंदा होने का सबूत पेश कर रहा है। दरअसल, मब्बी थाना क्षेत्र के सिमरा निहालपुर गांव निवासी जगदेव राम का मृत पुत्र भोला राम अचानक से दरभंगा व्यवहार न्यायालय में उपस्थित होकर अपने जिंदा होने का सबूत पेश किया है। यह वही मामला है, जिसमें हत्या के आरोप में एक युवक को जेल भेजने के साथ ही थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया था।

बताया जा रहा है कि भोला राम नाम के इस नाबालिग के लापता होने की शिकायत उसके परिजनों ने पहले ही दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद अल्लपट्टी रेलवे गुमटी के पास एक क्षत-विक्षत शव मिला, जिसमें केवल हाथ और पैर ही बरामद हुए। शव की स्थिति ऐसी थी कि पहचान कर पाना मुश्किल था, लेकिन परिजनों पर दबाव बनाकर शव की पहचान भोला के रूप में करवा दी गई और उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। सरकार की ओर से मुआवजे के तौर पर 4.25 लाख रुपये भी दिए गए।

इस ‘हत्या’ को लेकर आजमनगर में हजारों लोगों ने सड़क जाम कर दिया था और पुलिस पर जमकर पथराव हुआ। भीड़ के उग्र प्रदर्शन के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी दीपक कुमार को सस्पेंड कर दिया गया और राहुल कुमार नामक युवक को हत्या के आरोप में जेल भेज दिया गया। अब इस कहानी में जबरदस्त मोड़ आया है। मृत घोषित किया गया भोला राम जिंदा मिल गया है और उसने अदालत में बताया कि उसका अपहरण किया गया था और नेपाल के मिर्चैया इलाके में एक कमरे में कैद रखा गया था। उसके भाई को व्हाट्सएप कॉल से इस बात की जानकारी मिली, जिसके बाद वह नेपाल जाकर भोला को लेकर लौटा।

यह भी पढ़े Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती

अब सवाल यह उठता है कि वह शव किसका था? राहुल कुमार को झूठे आरोप में जेल भेजने का जिम्मेदार कौन है? और जो मुआवजा सरकार ने दिया था, उसका क्या होगा? यह मामला पूरे प्रशासनिक तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक